कुशीनगर, अप्रैल 26 -- कुशीनगर। स्वर्गीय केडी शाही जन-जागृति संस्थान तुर्कपट्टी महुअवां के सौजन्य से रविवार को तुर्कपट्टी गुप्तकालीन सूर्यमन्दिर में आयोजित समाज के विभिन्न समुदाय के अतिनिर्धन 21 कन्याओं के सामूहिक विवाह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। यह जानकारी संस्थान के प्रबधंक सुधीर कुमार शाही,अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक डा. सीबी सिंह सेंगर व शैलेन्द्र दत्त शुक्ल ने देते हुए बताया कि विवाह हेतु पंजीकृत निर्धन कन्याओं का विवाह उनके धर्म तथा रीति-रिवाज के अनुसार अलग-अलग मण्डप में कराने की व्यवस्था की गयी है। एक तरफ जहां सनातनी कन्याओं का विवाह विद्वान पुरोहितों द्वारा सम्पन्न होता है तो वहीं दूसरी तरफ इस्लाम धर्म की कन्याओं का निकाह अलग पंडाल में मौलवियों द्वारा सम्पन्न कराया जायेगा। संचालक मण्डल ने बताया कि प्रतिवर्...