सिमडेगा, मार्च 16 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। केंद्रीस सरना समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हरिशचंद्र भगत ने की। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरहुल महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कहा गया कि 21 मार्च को दिन के 11 बजे सलडेगा में पुजा की जाएगी। वहीं दो बजे सलडेगा से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। बैठक में समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि शेाभा यात्रा में जो विभिन्न समिति के सदस्य शामिल होगें उन्हें डीजे का प्रयोग नहीं करना है। बैठक में समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...