पाकुड़, अप्रैल 28 -- प्रखंड के सुंदरपुर स्थित मां छप्पर काली मंदिर में मंगलवार को वार्षिक पूजन उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने जल, पुष्प और फल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन के अवसर पर अर्जुन यादव के नेतृत्व में माथे पर कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया गया। मान्यता है कि इस परंपरा से गांव एकजुट रहता है और किसी प्रकार की विपदा नहीं आती। गांव भ्रमण के बाद मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना शुरू की गई। पूजन उत्सव का समापन पारंपरिक पाठा बलि के साथ किया गया। बताया जाता है कि इस मंदिर में पिछले लगभग सौ वर्षों से ज्यादा समय से यह पूजा लगातार आयोजित की जा रही है। इसकी शुरुआत श्यामलाल यादव, लगन महतो और रामदयाल भगत के प्रयासों से हुई थी। जिसे आज भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.