देवघर, मार्च 28 -- करौं,प्रतिनिधि। प्रखंड के सीरियां गांव में वार्षिक शीतकालीन पूजा सह वार्षिक काली पूजा धूमधाम से भक्तिमय वातावरण में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ l वार्षिक पूजा को लेकर काली माता मंदिर को रंग रोगन किया गया था। मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र में बेहतर साफ सफाई की गई थी l पूजा के अवसर पर ग्रामीणों ने माता काली को सेव, केला, नारियल, मिठाई एवं घर में बनाए गए पकवान चढ़ाया l प्रत्येक वर्ष इस में गांव में दो बार काली पूजा का आयोजन किया जाता है। एक बार कार्तिक मास में और एक बार चैत माह में पूजा की जाती है। वार्षिक पूजा को लेकर ग्रामीणों में खास उत्साह देखा गया l पूजा समाप्त होने के बाद काली मंदिर में चढ़ाए गए प्रसाद का वितरण ग्रामीणों द्वारा किया गया l इस दौरान ग्रामीणों द्वारा आधा दर्जन से अधिक बकरे का बलि दिया गया l जिसका प्रसाद घर ले ...