लखीसराय, मार्च 31 -- चानन, निज संवाददाता। भंडार में स्थापित चैती दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को भक्ति भाव के साथ वासकुंडड जलाशय में किया गया। हर साल की भांति इस वर्ष भी भंडार दुर्गा पूजा समिति द्वारा गाजे-बाजे के साथ मां की प्रतिमा को गांव भ्रमण कर विसर्जन स्थल तक ले जाया गया। विसर्जन जूलूस सादगी के साथ निकाली गई। विसर्जन के दौरान मां के दर्शन को लेकर लोगों की भीड़ सड़कों पर लगी रही। मां की एक झलक पाने को सभी बेताब दिखे। महिला, युवती एवं युवाओं द्वारा मां की प्रतिमा को मोबाइल में कैद किया जा रहा था। विसर्जन के दौरान महिलाएं परंपरागत गीत गाकर मां को विदाई दी। विसर्जन के दौरान कोई अप्रिय वारदात न हो इसके लिए चानन थानाध्यक्ष उज्ज्वल कुमार के दिशा निर्देश पर एएसआई मनोज कुमार, राकेश कुमार अकेला के साथ ही पुलिस बल अर्लट मोड में रहे । पूजा कम...