पटना, मार्च 17 -- तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक के अवसर पर पटना जैन श्वेतांबर संघ के सदस्यों की बैठक मंगलवार को एग्जीबिशन रोड स्थित ओसवाल भवन में हुई। पटना जैन श्वेतांबर श्री संघ के संयोजक रंजन कुमार जैन ने बताया की श्वेतांबर समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक पर 31 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। संयोजक भारत भाई मेहता ने बताया कि आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी होगी। इस वर्ष 31 मार्च को धूमधाम से तीर्थंकर परमात्मा का जन्म उत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर भगवान के बताए हुए सिद्धांतों को लोक नाटक के माध्यम से बताया जाएगा। बैठक में जयेंद्र कोठारी, सूरज नवलखा, प्रतीक बुच्चा, पूनम जी सिंघी, संतोष गलेरा,राकेश रामपुरिया,नितिन जैन, पंकज कोठारी, केतन कोठारी, अमरनाथ जैन, राहुल जैन, लब्धि...