बाराबंकी, फरवरी 1 -- बाराबंकी। हृदय से अपने गुरू के प्रति श्रृद्धा एवं भक्ति भाव की हिलोरो के साथ झूमता सनातनी समाज सन्त शिरोमणि गुरू रविदास जी के भजन, आरती गाते हुए ढोल-नंगाड़ो के साथ शोभायात्रा में झूमता चल रहा था। अखिल विश्व के पूज्य गुरूवर रविदास जी का जन्मोत्सव संत शिरोमणि गुरू जयन्ती समारोह समिति कानून गोयान द्वारा इस वर्ष भी भव्य स्वरूप में धूमधाम से श्रृद्धा व भक्ति भाव से मनाया गया। शोभायात्रा की अगुवाई वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश चन्द्र कुरील ने की। शोभायात्रा मोहल्ला कानून गोयान निकट मुड़कटी देवी मन्दिर से प्रारम्भ हुई। शोभायात्रा में ढोल-नंगाडे और आधुनिक वाद्ययन्त्रो की सरगम पर भक्तजन ढोल-मंजीरो की थाप पर भजन करते एवं नृत्य करते आगें बढ़ रहे थे। आगे-आगे महिलाएं आरती और लोक गायन कर रही थीं, बाल व तरूण कलाकारो ने शोभायात्रा में झांकियो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.