गाजीपुर, जनवरी 4 -- गाजीपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव के चंदन नगर स्थित आवास पर महान गीतकार गोपाल दास नीरज की जयंती मनायी गयी। लोगों ने चित्र पर माल्यार्पण कार्यक्रम करते हुए विचार गोष्ठी भी आयोजित गयी। जिलाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि नीरज हिन्दी के साहित्यकार, कवि, शिक्षक के साथ ही महान गीतकार भी थे। वो पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्हें सरकार ने शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में दो-दो बार पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित किया। इस मौके पर हिमांशु श्रीवास्तव, मोहनलाल, अनूप श्रीवास्तव, अश्विनी श्रीवास्तव, सुधांशु, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे। संचालन अरूण सहाय ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...