गाजीपुर, अप्रैल 20 -- गाजीपुर, संवाददाता। सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष और मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर को 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के रूप में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को शहर के गोराबाजार स्थित बड़ा महादेवा शिव मंदिर में भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। मंदिर परिसर में आमजनों की भागीदारी के साथ विधि-विधान पूर्वक निम्नलिखित धार्मिक अनुष्ठान भी कराया गया। इस क्रम में भगवान शिव का जलाभिषेक कर देश की खुशहाली की कामना की गई। शाम को मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। यह भी पढ़ें- शिवालयों में भजन, गौशालाओं में हुआ नंदी पूजन कार्यक्रम कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति कर वातावरण को शिवमय बना दिया। क...