धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव और प्रवेशोत्सव
सोनभद्र, अप्रैल 4 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लाक के कम्पोजिट विद्यालय औरहवा में वार्षिकोत्सव और प्रवेशोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामसकल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामशकल ने कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा बहुत ही जरूरत है, शिक्षा के द्वारा ही उनका भविष्य बेहतर हो सकता है। इस मौके पर विद्यालय प्रभारी बलराम कृष्ण यादव, रामकिसुन यादव, कमलदेव चौधरी, अमर बहादुर, राजकुमार मौर्य, नन्द किशोर, पंकज मिश्रा, अनुज मौर्य, राधेश्याम पाल, चंद्रभान, ज्योति जंग सिंह, बाबूराम सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.