धनबाद, जनवरी 4 -- झरिया। पौष शुक्ल पूर्णिमा पर झरिया स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में शनिवार को मां अंबे का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। झरिया में प्रातः काल पूजा अर्चना के बाद चेतन भगवानजी ठक्कर की ओर से मां अम्बे का अलौकिक शृंगार किया गया। संध्या काल एक भक्त द्वारा मां अम्बे को विशिष्ट शृंगार किया गया। सबने मिलकर गरबा गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर मां की अराधना की। सामूहिक आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मौके पर हरीश कुमार जोशी, हितेश पंड्या, चेतन ठक्कर, देवनारायण सिंह, डॉ. उपेन्द्र दवे, चेतन मपारा, वीणा मपारा, शारदा जोशी, वर्षा पटेल, नयना सेठ, देवांशी त्रिवेदी, शीतल ठक्कर, गीता ठक्कर, विपुल ठक्कर आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...