गढ़वा, मई 18 -- गोदरमाना, प्रतिनिधि। गोदरमाना में स्थित मां भगवती दूर्गा माता की मंदिर का 21वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर को बनवाने में गोदरमाना निवासी विजय प्रसाद गुप्ता का विशेष योगदान रहा है। उन्हीं की अध्यक्षता में स्थानीय लोगों ने भी मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग की। उससे भव्य दूर्गा मंदिर का निर्माण हुआ। मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा और स्थापना 2005 में हुई थी। मंदिर में मां भगवती दुर्गा माता रानी की मूर्ति गोदरमाना के समाजसेवी अशोक कुमार गुप्ता ने दी थी। स्थापना दिवस समारोह पिछले 21 वर्षों से लगातार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा पाठ और हवन का आयोजन हुआ। शाम के 5 बजे से भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश कुमार गुप्ता, संतोष पटवा, लालजी उर्फ धीरेंद्र प्रसाद गुप्...