चंदौली, जून 14 -- सकलडीहा। क्षेत्र स्थित महेसुआ (नई बाजार) में दैत्रावीर बाबा का वार्षिक शृंगार उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें सपा विधायक प्रभुनारायण यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों से कई घोड़े शामिल हुए। विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी तथा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। दोपहर में आयोजित इस घुड़दौड़ को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े और उन्होंने घुड़सवारों का उत्साहवर्धन किया। महेसुआ (नई बाजार) स्थित दैत्ररा वीर बाबा का मंदिर एक प्राचीन स्थल है। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। मंदिर में प्रतिवर्ष वार्षिक शृंगार उत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी उत्सव के दौरान बीत...