अल्मोड़ा, मार्च 8 -- दीक्षा मॉन्टेसरी स्कूल बग्वालीपोखर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मदन सिंह बिष्ट और ब्लॉक प्रमुख डॉ. आरती किरौला रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक मदन सिंह बिष्ट ने बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद में आगे आने और सामाजिक कुरीतियों को दूर रहने की अपील की। उन्होंने विद्यालय के निर्धन छात्रों की सहायता के लिएRs. 50 हजार रुपये का चेक विद्यालय की प्रधानाचार्य दीक्षा पांडे को भेंट किया। ब्लॉक प्रमुख डॉ आरती किरौला ने बच्चों के कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए विद्यालय के विकास में हर संभव मदद का भरोसा दिया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की ओर से प्रस्तुत कुमाउनी, गढ़वाली और पंजाबी सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने अभिभावकों की खूब तालियां बटोरी। वहीं बच...