भागलपुर, जून 22 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। एनडीए कार्यालय बिहपुर का तीसरा स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम और समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक कुमार शैलेन्द्र ने पूजा-अर्चना कर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। समारोह में बड़ी संख्या में एनडीए नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...