बागपत, नवम्बर 23 -- बडागांव के त्रिलोक तीर्थ परिसर में विद्याभूषण संमति सागर महाराज की जन्म जयंती संस्कार दिवस के रूप में मनी। बडी संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने पहुंचकर उनकी प्रतिमा को नमन किया। विश्व की अलौकिक कृति त्रिलोकतीर्थ मंदिर की स्थापना कराने वाले ब्रहमलीन संत सन्मति सागर महाराज की जन्म जयंती पर रविवार को धर्मावलम्बियों का तांता लगा। देश भर से अनेक जैन परिवारों ने बडागांव त्रिलोक तीर्थ परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा के दर्शन कर पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में विराजमान आचार्य ज्ञेयसागर महाराज की दीक्षा दिवस समारोह, स्यादवाद जैन एकेडमी में गुरुदेव मूर्ति की स्थापना, समाधिस्थ साधु-संतों के चरण स्थापना और अन्नपूर्णा भोजनशाला भवन का शिलान्यास जैसे विशेष अनुष्ठान संपन्न हुए। भोजनशाला निर्माण एवं मुख्य शिलान्यास सरला देवी नगीन चंद जैन ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.