धूमधाम से मना गुरु पूर्णिमा और महर्षि वेद व्यास जयंती
गढ़वा, जुलाई 30 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सानमती कामेश्वर साह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भवनाथपुर बाजार में गुरु पूर्णिमा व महर्षि वेदव्यास जयंती धूमधाम से मनाई गई । कार्यक्रम की शुरुआत प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह, सचिव राम सुरेश राम और प्रधानाचार्य जयंत कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। समिति द्वारा आचार्य सम्मान व भैया बहनों द्वारा पैर धोवन कार्यक्रम भी हुआ। इस मौके पर विद्यालय के सचिव राम सुरेश राम ने गुरु का त्याग व शिष्य की समर्पण की बातें गुरु भक्त आरुणि व एकलव्य का उदाहरण देकर बताए। विद्यालय के प्रधानाचार्य जयंत कुमार ने गुरु शब्द का व्याख्यान गु से अंधकार रू से प्रकाश अर्थात अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने की बात कही। यह भी पढ़ें- Saraikela News: निजी स्कूल सीनी में श्रद्धाभाव से मनाया गया गुरु ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.