चम्पावत, दिसम्बर 25 -- टनकपुर। टनकपुर में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया। ईसाई धर्म के लोगों ने गिरजाघर में विशेष प्रार्थना सभा की। टनकपुर कैथोलिक और ज्ञानखेड़ा स्थित मैथोडिस्ट चर्च में कार्यक्रम हुए। कैथोलिक चर्च में फादर सुनील और मैथोडिस्ट चर्च में फादर विक्टर सिंह ने प्रार्थना कराई। इस दौरान प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित कई कार्यक्रम हुए। यहां मीनाक्षी पैट्रिक, राजेश सिंह, सुमन विलियम, अनिल पैट्रिक, अमित सिंह, बिंदु पाल, गुलाब सिंह, पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...