मेरठ, मार्च 14 -- दिल्ली-दून हाईवे पर सिवाया टोल प्लाजा स्थित भगवती कॉलेज में शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने गायन, हरियाणवी नृत्य, पंजाबी नृत्य, बॉलीवुड नृत्य, हास्य कविता आदि की प्रस्तुतियां देखा तालियां बटोरी। कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। शाईनिंग स्टार में तृप्ति, रश्मि राणा, प्रियांशी, कौशर, अनिका पाल को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निदेशक दीपक पिपलानी,आलोक रस्तोगी, महेश सांगवान, विजय बंसल, संयम...