जौनपुर, अप्रैल 20 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले भर में भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनायी गयी। मंदिरों में पूजन-अर्चन, हवन यज्ञ और प्रसाद वितरण के साथ-साथ कई स्थानों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गईं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। इस मौके पर ज्वेलरी और वाहनों की भी जमकर खरीददारी की गई। भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती पर शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में विभिन्न संगठनों की तरफ से महर्षि जमदग्नि पार्क कुल्हानामऊ तिराहा पर समारोह आयोजित किया गया। इसमें लोगों ने भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा का दर्शन एवं पूजन किया। तत्पश्चात समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- परशुराम शोभायात्रा शोभा यात्रा कुल्हनामऊ से नईगंज होते हुए पॉलिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.