भागलपुर, फरवरी 15 -- प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में रविवार को महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। सभी जगहों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रसिद्ध मनोकामना नाथ मंदिर, आपरूपी महादेव मंदिर शंकर गली प्यालापुर, राजगांव, टड़वा, पीरपैंती थाना शिवाला, ब्लॉक शिवाला, बाराहाट, ईशीपुर, साठो, महादेव टीकर शिवाला, पत्थल खान, शाहाबाद तथा शेरमारी शिवाला सहित हरिहर मंदिर ईशीपुर में भी भव्य शिव बारात की तैयारी की जा रही है। योगीवीर पहाड़ी बाराहाट शिवाला, जंगली नाथ महादेव मंदिर श्रीनगर तथा जलासिंधु महादेव मंदिर दुलदुलिया में भी विशेष आयोजन हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...