अमरोहा, फरवरी 28 -- गजरौला। सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नगर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉ. रविभूषण शर्मा ने सभी से प्रेम और स्नेह के साथ होली मनाने का आह्नान किया। इस दौरान अतिथि ओम केशव गर्ग, प्रमोद सिंघल, महेश प्रधान समेत विद्यालय प्रबंधक कपिल कुमार सिंघल, अंकुर सिंघल, विनोद गर्ग, ब्रजेश अग्रवाल, देवेश शर्मा, शलभ सिंघल, नीलाक्ष अग्रवाल, देवराज शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, मनोज शर्मा, अंकुर नागर, मुकेश सिंघल, सुमित अग्रवाल, प्रधानाचार्य रामदास शर्मा, कृपाल सिंह, ज्योति गोयल, पुष्पा सिंघल, प्रिंयका शर्मा, प्रीति, हिना, दीया आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...