कन्नौज, दिसम्बर 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पुराना सौरिख बस स्टॉप स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का 79वां जन्मदिन लड्डू बांटकर एवं केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस विचार मंच के जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय जन आंदोलन फ्रंट (कांग्रेस) के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार दुबे ने सोनिया गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने भारतीय राजनीति में त्याग, संयम और समर्पण की अनुपम मिसाल कायम की है। विदेशी मूल की होने के बावजूद उन्होंने भारतीय संस्कृति को पूरी तरह अपनाया और देश की सबसे पुरानी पार्टी को संकट के दौर में भी एकजुट रखा। मनमोहन सिंह सरकार के दौरान यूपीए की नीतियों और अधिकारों वाली योजनाओं से करोड़ों गरीबों को राहत पहुंचाई। वह आज भी कांग्रेस की सबसे बड़ी प्रेरणा और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.