मेरठ, अक्टूबर 2 -- छावनी स्थित रक्षा लेखा नियंत्रक (सीडीए) में रक्षा लेखा विभाग का 280वां स्थापना दिवस और हिंदी माह 2026 का समापन समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। नियंत्रक विनोद कुमार ने अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी। कार्यालय में एक सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक हिंदी माह के दौरान नाटक-मंचन, कविता पाठ, अंताक्षरी, वाद-विवाद, हिंदी टंकण, निबंध, अनुवाद, प्रश्नोत्तरी और भाषण जैसी कुल 10 प्रतियोगिताएं हुईं। इसके अलावा, 25 सितंबर से खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। गुरुवार को सीडीए प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंत में हिंदी माह, खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं व प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- रक्षा लेखा विभाग की 279वीं वर्षगांठ पर सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं इसी क्रम में, पर्य...