बदायूं, फरवरी 4 -- बदायूं। समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक एवं आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव का जन्मदिन जनपद में कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। महिला सभा की जिलाध्यक्ष संतोष कश्यप के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में माला शर्मा, बबीता कश्यप और जया सिंह सहित दर्जनों बहनों ने केक काटकर खुशी मनाई। वहीं, पूर्व जिला सचिव राहुल कुर्मी और शिवम राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर सांसद के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान प्रभात अग्रवाल, सोनू पटेल, शिवा कनौजिया, सिद्धार्थ राठौर, वंश ठाकुर, प्रियम पटेल, विवेक राठौर, गौरव पटेल, अनिल यादव, सुनील यादव, विक्की राठौर तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.