लखीमपुरखीरी, मार्च 7 -- पलियाकलां। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड चीनी मिल पलिया में स्थित शिव मंदिर का 23 वां वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। शनिवार को मंदिर के पुजारी रामेंद्र मिश्र ने मुख्य यजमान चीनी मिल के यूनिट हेड ओपी चौहान को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन कराया। हवन पूजन से पूर्व सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया। इसके पश्चात सभी भक्त जनों को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से उदय प्रताप सिंह, विकास मलिक, संजीव दूवे, राजीव तोमर, मनोज मिश्र, तनवीर अहमद, सहित श्रमिक यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.