मैनपुरी, अप्रैल 22 -- मैनपुरी। कचहरी रोड स्थित शांतिनाथ चैत्यालय का 8वां स्थापना दिवस बुधवार को जैन समाज ने धूमधाम से मनाया। प्रात: काल श्रीजी का अभिषेक व शांतिधारा की गई। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें समाज के लोगों ने बढ-चढ़कर भाग लिया। भगवान शांतिनाथ का अभिषेक प्रमोद जैन ने केसर व हरिद्रा चूर्ण और प्रियांश जैन चतुष्कोणीय कलशों से किया। शांतिधारा करने का सौभाग्य डा. सौरभ जैन को मिला। डा. स्वाति द्वारा सुसज्जित सामग्री से श्रीजी की विधिवत पूजा संपन्न हुई। भक्ति और संगीत के मधुर वातावरण में शांतिनाथ का विधान का भी आयोजन किया गया। चैत्यालय की स्थापना का श्रेय प्रसन्न सागर महाराज व उनके परम प्रभावक शिष्य मुनि सहज सागर को जाता है। आचार्य ने इस पावन अवसर पर सर्वतोभद्र परिवार को कार्यक्रम की बधाई दी व जैन समाज को मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.