बदायूं, अप्रैल 1 -- बदायूं। रामनवमी के पावन अवसर पर ब्राह्मण महिला जागृति मंच के द्वारा शहर के कृष्ण लॉन में राम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमें छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रस्तुति की गई एवं महिलाओं ने भजन गाकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की संयोजिका एवं ब्राह्मण महिला जागृति मंच की वरिष्ठ सदस्य सलोनी पाठक ने कहा कि राम हमारे आदर्श हैं और हम सभी को राम जी के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। इस मौके पर पारुल वशिष्ठ, मंजुल शंखधार, अमिता उपाध्याय, माला पारासर, तनु श्रोत्रिय, नीलू भारद्वाज, चारू शंखधार आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...