संभल, मार्च 27 -- चैत्र नवरात्र की नवमीं को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को नया बाजार स्थित श्रीराममंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे करीब मंदिर के कपाट खुले तो, भगवान राम के दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लग गया। महाआरती की गई। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं शाम को बड़ा मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा सर्राफा बाजार, पुराना बाजार, बर्तन बाजार, रेलवे रोड होते हुए मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को कलक्टेट चौकी प्रभारी अर्पणा बंसल समेत पुलिस फोर्स तैनात रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...