मुजफ्फर नगर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरनगर। जनपद के विभिन्न योग केंद्रों पर शुक्रवार को भारतीय योग संस्थान का 60वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और उल्लास से मनाया। मुख्य कार्यक्रम एसडी मार्केट योग क्लास में आयोजित हुआ। अध्यक्षता योगाचार्य ज्ञानचंद अरोड़ा ने की। इस विशेष अवसर पर बालिका इंटर कॉलेज पिनना में योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य द्वारा एक नए योग साधना केंद्र का उद्घाटन किया। वक्ताओं ने बताया कि संस्थान की स्थापना 10 अप्रैल 1967 को स्वर्गीय प्रकाश लाल द्वारा दिल्ली में की गई थी। उनका उद्देश्य भारतीय योग विद्या को निशुल्क जन-जन तक पहुँचाना था। आज संस्थान की 4500 से अधिक शाखाएं भारत के 23 राज्यों सहित ऑस्ट्रेलिया, यूके, अमेरिका और चीन जैसे देशों में निशुल्क चल रही हैं। सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने सरकार से योग को शिक्षा में अनिवार्य करने का भी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.