देहरादून, मार्च 28 -- भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर शनिवार को श्री दिगम्बर जैन समाज द्वारा जैन धर्मशाला गांधी रोड में जन्म कल्याणक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गिरनार पीठाधीश क्षुल्लकरत्न समर्पण सागर महाराज के पावन सानिध्य में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन वीना जैन के निर्देशन में जैन महिला 'एकता' एवं वीतराग विज्ञान पाठशाला के तत्वावधान में किया गया। जिसमें 'वीर प्रभु का गर्भ, जन्मोत्सव एवं वैराग्य' विषय पर आकर्षक नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई। कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकेश जैन, रचना जैन, राजीव जैन उपस्थित रहे। चित्र अनावरण डॉ. मनीष जैन, डॉ. भावना जैन द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन मुनेंद्र स्वरूप जैन, दीपक जैन ने किया। इस अवसर पर क्षुल्लक समर्पण सागर मह...