सहारनपुर, अप्रैल 8 -- पंजाबी वेलफेयर संगठन द्वारा कोर्ट रोड स्थित सभागार में बैसाखी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए सदस्यों को जोड़ने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष नीरज अरोड़ा ने की, जबकि संचालन महामंत्री संजय खन्ना एवं विपिन बजाज ने संयुक्त रूप से किया। नीरज अरोड़ा ने कहा कि बैसाखी एक ऐतिहासिक और धार्मिक पर्व है, जिसमें पंजाबी समाज नए वस्त्र पहनकर भंगड़ा-गिद्धा करते हैं और नई फसल की खुशियां मनाते हैं। उन्होंने सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं। संजय खन्ना और विपिन बजाज ने कहा कि बैसाखी को मेष संक्रांति भी कहा जाता है, जो समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता का संदेश देता है। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने भंगड़ा कर उत्सव की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में चेयरमैन कुनाल गुलाटी, बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.