अल्मोड़ा, फरवरी 8 -- अल्मोड़ा।आंगनबाड़ी केंद्र ढोल में पोषण दिवस धूमधाम से मनाया। कनिष्क प्रमुख निर्मल नयाल ने बढ़ते कुपोषण पर चर्चा की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हंसा भंडारी ने आईसीडीएस की सेवाओं व सुविधाओं के बारे में बताया। सीएचओ प्राची भाकुनी ने कुपोषण के कारण और बचाव के तरीके बताए।यहां दीप्ति भोजक, प्रधानाध्यापक विमल सिंह, एएनएम रीता नयाल, आशा प्रेमा बिष्ट, गंगा देवी, रीता लोहनी, नंदी देवी, विमला देवी, चंदन सिंह, ममता आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...