बागेश्वर, अप्रैल 16 -- देवेंद्र पांडेय, गरुड़। सुमित्रानंदन पंत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरुड़ में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार और शोध की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना रहा। मुख्य अतिथि दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट और नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों ने शिक्षा के साथ-साथ पाठ्येतर गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...