बदायूं, अप्रैल 7 -- बदायूं, संवाददाता। डॉ.भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति की बैठक सोमवार के लिए बुद्ध बिहार स्थित में कार्यालय पर की गयी। जिसमें संविधान निर्माता बोधिसत्व डॉ.भीमराव आंबेडकर का 135 वां जन्मोत्सव समारोह मनाने की रूपरेखा तैयार की।डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति अध्यक्ष ब्रह्मानंद गौतम ने कहा कि तीन दिवसीय कार्यक्रम का आगाज 13 अप्रैल से होकर 15 अप्रैल तक चलेगा। 13 अप्रैल को जन्मदिवस की पूर्ण संध्या पर डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क निकट जिला अस्पताल में शाम सात बजे से बौद्धाचार्य सूरज राही बौद्ध एंड पार्टी का रंगारंग एवं नाट्य मंचन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। 14 अप्रैल को प्रातः आठ बजे से बुद्ध वंदना कार्यक्रम शुरू होगा। दोपहर 12 बजे से विशाल शोभायात्रा आंबेडकर पार्क शुरू होगी, जो कि परशुराम चौक, कश्मीरी चौक, गद्...