अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अखिल भारतीय श्री वार्ष्णेय युवा संगठन एवं अकूर जी महाराज शोभायात्रा समिति के संयुक्त तत्वावधान में 11 अप्रैल को 28वां श्री अकूर जी महाराज जयंती समारोह अकूर पार्क में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पदाधिकारियों ने अक्रूर जी पार्क में प्रेसवार्ता का आयोजन कर जानकारी साझा की। संगठन के मुख्य संरक्षक आशुतोष वार्ष्णेय ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हवन-पूजन के साथ होगा। इसके बाद विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में समाज के बुजुर्गों, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। हाल ही में दिवंगत हुई समाज की विभूतियों को मरणोपरांत श्रद्धांजलि अर्पित कर सम्मानित किया जाएगा। शाम 5 बजे श्री अकूर जी महाराज की भव्य शोभायात्रा अकूर पार्क से शुरु होगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एम्स के वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.