प्रयागराज, अगस्त 23 -- प्रयगराज, संवाददाता। केपी कम्युनिटी सेंटर में रविवार को कायस्थ रन फॉर यूनिटी समिति की बैठक हुई। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों के अनुसार दो अक्तूबर को जयंती समारोह, तीन को विभिन्न प्रतियोगिताएं और चार को कायस्थ रन फॉर यूनिटी तथा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। निशीथ वर्मा, कौशलेंद्र नाथ सिंह सौरभ, प्रवीण श्रीवास्तव, आरके 'मोछा गुरु', रवि दादा, राजेश सिराथू, अरुण 'नेता', शौर्यदीप सचिन, पंकज श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव ने विचार व्यक्त किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...