रुडकी, नवम्बर 14 -- नेहरु स्टेडियम स्थित गुरु नानक सत्संग सभा गुरुद्वारा में शुक्रवार को सिख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर के 350वें प्रकाश उत्सव का आयोजन श्रद्धा, उल्लास के साथ किया गया। पूरे परिसर को रोशनी और फूलों से सजाया गया। जहां सुबह से ही संगतों का आना शुरू हो गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ अमृतसर से विशेष रूप से आए रागी जथों के द्वारा मधुर और भावपूर्ण शब्द-कीर्तन के साथ हुआ। रागियों ने गुरु तेग बहादुर की वाणी और गुरबाणी के अनेक पवित्र शबदों का गायन किया। श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धा और ध्यान से कीर्तन सुना और गुरु साहिब की महिमा का रसपान किया। कीर्तन के पश्चात गुरु का अटूट लंगर सभी के लिए परोसा गया। जिसमें भारी संख्या में संगतों ने प्रेमपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुरेंद्र सिंह, स...