अमरोहा, जनवरी 7 -- अमरोहा। गुरुद्वारा सिंह सभा ने श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश वर्ष धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर चल रहे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ का समापन हुआ। ज्ञानी अरविंद सिंह ने संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा को सजाया गया दीपमाला हुई। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रधान सतनाम सिंह बक्शी, शिक्षक विधायक डा. हरि सिंह ढिल्लों, मनजीत सिंह, सुरजीत सिंह, जसविंदर सिंह, मंगत सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुजीत कौर, मनजीत कौर, अमरजीत कौर,पिंकी होरा आदि मौजूद रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...