मुजफ्फर नगर, फरवरी 28 -- शनिवार को स्कूलों के अलावा तहसील में अधिवक्ताओं ने होली पर्व पर जमकर गुलाल उडाया। एक दूसरे को गले लगाकर होली की बधाई दी। न्यू सैंट मेरी स्कूल में शनिवार को छात्र-छात्राओं व स्कूल के शिक्षकों ने होली पर्व बडे ही धूमधाम से मनाया। स्कूल के डायरेक्टर सागर सोम,प्रधानाचार्य वीना वीहान,उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने मा सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जलित किया। स्कूल की प्रधानाचार्य ने बच्चों को होली की महत्ता के बारे में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। इसके अलावा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने जमकर गुलाल उडाया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि होली पर्व आपसी मतभेद मिटाने का पर्व कहा जाता है। इस पर्व पर एक दूसरे को गले लगाकर लोग प्रेम भावना का परिचय देते है।कानूनी व्यस्थताओं के बीच इसी तरह के आयोजन स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.