आजमगढ़, मार्च 31 -- जहानागंज। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में सोमवार को वार्षिकोत्सव एवं परीक्षा फल वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज में कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के छात्र हिमांशु मौर्य को बॉयज ऑफ द ईयर का पुरस्कार प्रदान करते हुए रेंजर साइकिल भेंट की गई। साथ ही राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा में सफल 16 छात्रों को उनके अभिभावकों के साथ मंच पर अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया गया। प्राथमिक विद्यालय रामपुर दरिया, प्राथमिक विद्यालय मसीवीर महुआ, प्राथमिक विद्यालय टंडवा, प्राथमिक विद्यालय गोधौरा एवं प्राथमिक विद्यालय शेरपुर कुटी में भी वार्षिकोत्सव एवं परीक्षा फल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक ...