बिहारशरीफ, दिसम्बर 26 -- धूमधाम से मनाया गया सीपीआई का सौवां स्थापना दिवस फोटो 26 शेखपुरा 04 - शहर के पार्टी कार्यालय में झंडोतोलन करते सीपीआई के लोग। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। देश की आजादी से लेकर अबतक सीपीआई के आंदोलनों की धार कम नहीं हुई है। संयोग से आरएसएस का भी सौ साल हुआ है और जिसने आजादी में अंग्रेजों का साथ दिया वह आज देश की एकता को ताक पर रखकर सत्ता में है। ये बातें सीपीआई के जिला सचिव प्रभात पांडेय ने शुक्रवार को पार्टी के सौवें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर से लेकर 26 जनवरी तक पार्टी का सौवां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। सीपीआई के लोगों ने जिला कार्यालय में पार्टी का घ्बज फहराया और पार्टी का गीत गाया। इसके बाद सभी के बीच मिठाइयां बांटी गयीं। जिला सचिव ने बताया कि सभी अंचल कार्यालयों में भी...