बिहारशरीफ, मार्च 11 -- जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि जवानों को दिया गया कर्तव्यनिष्ठा का संदेश फोटो : सीआरपीएफ-राजगीर के रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र में बुधवार को सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर सलामी लेते प्राचार्य निख्रिल रस्तोगी। राजगीर, निज संवाददाता। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के रिक्रूट प्रशिक्षण केन्द्र-5, का 22वां स्थापना दिवस बुधवार को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अधिकारियों और जवानों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद क्वार्टर गार्ड पर पुलिस उप महानिरीक्षक सह प्राचार्य निखिल रस्तोगी को सलामी दी गई। उन्होंने जवानों को कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संस्थान की स्थापना गृह मंत्रालय के आदेशानुसार 11 मार्च 2005 को हरिद्व...