मेरठ, मार्च 19 -- संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में गुरुवार को भी संत जोसफ्स फीस्ट मनाई गई। सर्वप्रथम प्राचार्या सिस्टर क्रिस्टीना ने संत जोसफ्स की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन किया। इस अवसर पर मंच संचालक डॉ. निमिषा ने संत जोसफ्स का विस्तार से परिचय कराया। कार्यक्रम का आरंभ गीत नृत्य से हुआ। तनु, आरती, अंजलीना और नैंसी ने इसमें भाग लिया। इसके बाद छात्राओं ने एक सुन्दर झांकी माता मरियम पर स्वर्ग दूत के रात्रि में जोजफ के स्वप्न की प्रस्तुत दी। नीलांशी, अर्पिता और शिवानी ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर डॉ. महेश पालीवाल, रंजना, डॉ. अशोक सोम, डॉ. विदुषी, डॉ. नीरु उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.