मुरादाबाद, जून 28 -- ताल तरंग संगीत शिक्षा केंद्र की ओर से रविवार को बैंक कॉलोनी खुशहालपुर रोड स्थित वसुंधरा गार्डन में श्री सुंदरकांड वार्षिक उत्सव मनाया गया। शुभारंभ भव्य श्री राम दरबार का तिलक उत्सव, माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। इसके बाद संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ प्रारंभ हुआ। जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक स्वर में हनुमानजी की स्तुति करते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एलडी ग्रुप ऑफ कम्पनी के चेयरमैन राजेश रस्तोगी ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में वरिष्ठ रंगकर्मी एवं निर्देशक डॉ. प्रदीप शर्मा, डॉ ब्रजपाल सिंह यादव, डॉ. राजकुमार शर्मा, सुनीता गोस्वामी व बालसुंदरी तिवारी उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...