चक्रधरपुर, अप्रैल 1 -- चक्रधरपुर। रेलवे क्षेत्र के पांच मोड़ स्थित श्री सत्य सांई सेवा समिति (प्रेमदीप) केंद्र का 54वां स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह 5.20 बजे से 6.00 बजे तक मंदिर प्रांगण में ओमकार गायन किया गया। इसके बाद एक-दूसरे के प्रति सुप्रभातम आदान प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ नगर संकीर्तन निकाली गई। रेलवे अस्पताल, रनिंग रुम, इतवारी बाजार, बंगाली एसोशिएसन, बंगाल क्लब काली मंदिर होते पुन: मंदिर परिसर पहुंची। इसके बाद मंदिर परिसर में पताका उत्तोलन किया गया। सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक सत्य नारायण कथा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। खासकर महिलाएं शामिल होकर भगवान श्री सत्यनारायण की कथा सुनीं। सत्यनारायण कथा के बाद महिला कलाकारों की...