कन्नौज, मार्च 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर स्थित श्रीरघुवर धाम सिद्धाश्रम में चल रही श्रीराम कथा के दौरान गुरुवार को भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कथा वाचक पं.सुशील महाराज ने श्रीराम जन्म की भावपूर्ण कथा सुनाते हुए उसके आध्यात्मिक महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम का जन्म अभिजित नक्षत्र में दोपहर 12 बजे हुआ था, जिसे सर्वसिद्धि दाता नक्षत्र माना जाता है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने मंगलगान गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पं.सुशील महाराज ने रामायण के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए बताया कि श्रीराम जन्म के समय सूर्यदेव स्थिर हो गए थे और चंद्रदेव के रुष्ट होने पर प्रभु श्रीराम ने उन्हें प्रसन्न करने के लिए 'रामचंद्र' नाम धारण किया। साथ ही द्वापर युग में मध्यरात्रि...