साहिबगंज, अप्रैल 12 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के नील कोठी रामघाट स्थित शनि मंदिर के वार्षिक महोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मौके पर पुरोहित राजेश पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से वार्षिक पूजा अर्चना, भजन कीर्तन किया। मौके पर भंडारा का आयोजन किया गया। सूरज राय, गुंजन राय, ने बताया कि हरसाल 12 अप्रैल को पूरे मोहल्ले वासी के सहयोग से शनि भगवान का पूजा-अर्चना भजन कीर्तन सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। मौके पर सोनू राय, विश्वजीत राय, कुमुद राय,गगन बापू, सपन ढोली,पंकज पासवान, मुकेश राय आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...