लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- लखीमपुर। दुधवा प्रशासन की ओर से बंसीनगर के प्राथमिक विद्यालय में विश्व गौरैया दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने गौरैयों के संरक्षण पर जागरूकता फैलाई तथा पक्षी संरक्षण के महत्व को समझा। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी व स्थानीय मोटिवेटरों ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि शिवबाबू सरोज (डिप्टी रेंजर, पलिया रेंज) द्वारा दी गई। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि गौरैया जैसी छोटी चिड़िया हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का अभिन्न अंग है। शहरीकरण व कीटनाशकों के अंधाधुंध उपयोग से इनकी संख्या तेजी से घट रही है। उन्होंने पक्षी घर बनाने, बीज बिखेरने तथा प्लास्टिक का कम उपयोग करने जैसे उपाय सुझाए। धनीराम मोटीवेटर ने गौरैयों की आदतों व उनके संरक्षण के वैज्ञानिक तरीकों पर प्रकाश डाला। नाजर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.