सोनभद्र, मई 12 -- सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा सोनभद्र ने सोमवार को मातृ दिवस धूमधाम से मनाया। मंच की संस्थापिका स्व. मीना अग्रवाल की स्मृति में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान गीत, नृत्य और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं बच्चों को अपने संस्कार व परंपरा की भरपूर जानकारी देने पर बल दिया गया। संचालन चित्रा जालान ने किया। इस मौके पर अध्यक्षा सुनीता सांवरिया, स्वाति अग्रवाल, सुनीता सराफ, निशा अग्रवाल, अंकिता केजरीवाल ऋतु जालान, आयशा अग्रवाल, पूनम केड़िया, सुचिता खेतान, श्रेया जालान, शशि केड़िया, सुमन केजरीवाल, प्रतिभा कानोड़िया, ज्योति मित्तल, उषा जालान, एकता केजरीवाल, रितु अग्रवाल, अंशिका झुनझुनवाला, शिप्रा झुनझुनवाला आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- प्रेरणा शाखा ने मदर्स डे पर वृद्धाश्रम म...